{"_id":"5a7f39804f1c1b8f268b9376","slug":"141518287232-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन को खाली कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन को खाली कराया
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम समाज की जमीन को खाली कराया
बेहट। शनिवार को राजस्व टीम ने तहसील क्षेत्र के चार गांवों में 20 लोगों से ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार हर्ष चावला की अगुवाई वाली राजस्व टीम कोतवाली बेहट पुलिस को साथ लेकर सबसे पहले गांव बाबैल बुजुर्ग पहुंची। यहां टीम ने नाथीराम, कंवरपाल, श्रवण, जयपाल, पटटू व श्याम सिंह सहित छह लोगों से ग्राम समाज भूमि को कब्जा मुक्त कराया। गांव टोली में खसरा नंबर 5, 23 और 7 पर अवैध रूप से काबिज गुलफाम, नईम, जिंदा, मारूफ, जामुद्दीन, इकबाल, सोनू, इस्लाम, उल्फत, फुरकान व खुर्शीद से यह कब्जा खाली कराया गया। इसके अलावा तकीपुर में दो और मोहम्मदपुर ग्रंट मुस्तहकम में ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराई गई।