{"_id":"5a7de63b4f1c1b2a788b4f34","slug":"141518200379-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्किंग ने बिगाड़ी शहर की सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्किंग ने बिगाड़ी शहर की सड़कों की सूरत
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में जगह-जगह बनी अवैध पार्किंग ने स्मार्ट सिटी में शामिल सहारनपुर की सूरत के साथ यातायात व्यवस्था बिगाड़ कर रख दी है, जिससे अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पुलिस-प्रशासन द्वारा अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
महानगर में घंटाघर के चारों तरफ के सभी प्रमुख मार्गों पर होटलों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क पर वाहन पार्क किए जा रहे है। इससे सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए जगह नहीं बचती है। इसी तरह जीपीओ रोड पर सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क किए जाते हैं। इसके अलावा देहरादून रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, चकराता मार्ग, बाजोरिया मार्ग, दिल्ली रोड आदि क्षेत्रों का भी यही हाल है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होती है और हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। यह हाल तब है, जब सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल है। प्रशासन द्वारा अवैध पार्किंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस कारण शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर, नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि सड़क पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
थ्रीव्हीलरों और ई-रिक्शाओं ने भी किया सड़कों पर कब्जा
सहारनपुर। महानगर में अवैैध पार्किंग के अलावा थ्रीव्हीलरों और ई-रिक्शा चालकों ने भी सड़कों पर कब्जा कर रखा है। घंटाघर के चारों तरफ के प्रमुख मार्गों पर थ्रीव्हीलर और ई-रिक्शा चालक सड़क बेतरतीब वाहन खड़ा करते हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल घंटाघर पर श्री हनुमान मंदिर के सामने कोर्ट रोड और देहरादून रोड पर बिजली घर के सामने हैं। यहां सैकड़ों ई-रिक्शा चालक सड़क पर कब्जा किए रहती हैं, जबकि इस मार्ग पर पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से आना वाला ट्रैफिक निकलता है। पिछले दिनों मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। मगर, पुलिस ने अभियान के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है।