{"_id":"5a6f6a764f1c1b84268b7384","slug":"141517251190-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर किया मंथन
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर किया मंथन
सहारनपुर। रोगी कल्याण समिति की बैठक सोमवार को सीएमएस डॉ. सत्य सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर मंथन किया गया। साथ ही जिला अस्पताल में खराब पड़ी मशीनों और अन्य जरूरी उपकरणों को अतिशीघ्र दुरुस्त कराने का निर्णय लिया गया।
जिला अस्पताल में दीवारों पर पेंटिंग कराने, स्लोगन लिखवाने, पैथेलॉजी लैब में परीक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस की आपूर्ति और मरीजों की मदद के लिए एंबुलेंस खरीदे जाने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा मरीजों के लिए कपड़ों और बिस्तरों का भुगतान प्राथमिकता से करने, चिकित्सालय में खराब पड़े कंप्यूटर और प्रिंटर्स को ठीक कराने, दो बैट्री जनरेटर खरीदने, आरओ की सफाई कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में डॉ. एके चौधरी, देव कुमार, रविंद्र राणा, डॉ. केवी सिंह, मौलवी फरीद, डॉ. फुरकान अहमद गौरी, किरण सैनी, पूनम सैनी, प्रदीप सैनी, विक्रांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
166 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो ड्रॉप
सहारनपुर। इंदिरा कॉलोनी में सोमवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नव भारत सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा। शिविर में कुल 166 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलवाई गई। इस मौके पर बबली, मधु, विमला सैनी, सुषमा सैनी, बबीता, सुरेंद्रपाल सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, दर्शना देवी, जय कुमार आदि मौजूद रहे।