फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जादू दिखाकर स्कूली बच्चों को किया सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक

जादू दिखाकर स्कूली बच्चों को किया सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक

Thu, 18 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
जादू दिखाकर स्कूली बच्चों को किया सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक
सहारनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर ने कहा है कि यातायात के नियमों का पालन न करना अपनी जान के लिए खतरा बढ़ाना है। यातायात के नियमों से खुद के साथ दूसरों की भी सुरक्षा होती है।
विज्ञापन

एसपी यातायात विनीत भटनागर बुधवार को देहली पब्लिक स्कूल में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेलमेट हमारे सिर की सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कपिल देव सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन बिना हेलमेट नहीं चलाना चाहिए। यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। अपनी सुरक्षा अपनी ही जिम्मेदारी है। उन्होंने बिना हेलमेट के एवं यातायात नियमों का पालन करने पर होने वाली दुर्घटना के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जादूगर बी सम्राट ने जादू के शो प्रस्तुत किया और जादू के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर टीएसआई तेज प्रताप सिंह, यात्रीकर अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, राकेश मोहन, कुलदीप सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed