फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नवविवाहिता जोड़े धूमधाम से मना रहे लोहड़ी पर्व

नवविवाहिता जोड़े धूमधाम से मना रहे लोहड़ी पर्व

Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता जोड़े धूमधाम से मना रहे लोहड़ी पर्व
सहारनपुर। पंजाबी समाज में लोहड़ी पर्व को लेकर भारी उत्साह है। जिन परिवार में शादी या संतान हुई है, वह लोहड़ी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। महानगर में लोहड़ी पर्व की धूम है। पंजाबी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उधर, पंजाबी समाज द्वारा विभिन्न जगहों लोहड़ी पर्व मनाने की तैयारी की गई है। पंजाबी समाज के लोग अग्नि को रेवड़ी, मूंगफली और पोपकार्न भेंट करने के साथ प्रसाद वितरति करेंगे। होटलों और रेस्टोरेंट में कार्यक्रम करने के लिए बुकिंग की गई है।
विज्ञापन

माधोनगर निवासी आकाश पुत्र सगन लाल की 30 सितंबर को नुमाइश कैंप निवासी तान्या पुत्री अशोक मनचंदा से शादी हुई थी। नवविवाहिता जोड़े की पहली लोहड़ी है। परिवार द्वारा लोहड़ी पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को भारी उत्साह के साथ लोहड़ी मनाने की तैयारी की गई है। घर पर रात्री भोज का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नुमाइशकैंप निवासी मनीष कालरा पुत्र सुशील कालरा की एक दिसंबर को नुमाइशकैंप निवासी शैफाली से विवाह हुआ था। शादी के बाद इस परिवार में भी पहली लोहड़ी है। परिवार द्वारा लोहड़ी पर्व को लेकर भारी उत्साह है। परिवार के सदस्यों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है, जिसमें रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा शहर में कई परिवारों में शादी होने पर पहली लोहड़ी पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिन परिवारों संतान पैदा हुई, वह भी कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed