फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यूपी वाणिज्यकर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन

यूपी वाणिज्यकर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन

Sat, 23 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
यूपी वाणिज्यकर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन
वाणिज्यकर कर्मचारियों ने सौंपा एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। ज्वाइंट कमिश्नर पर एपीसी मामले में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने के विरोध सहित अन्य मांगों को लेेकर यूपी वाणिज्यकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि वाणिज्यकर के नए भवन में कर्मचारियों के लिए पीने के पानी तक भी कोई व्यवस्था नहीं है।

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर भवन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वाणिज्यकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक संभाग ए द्वारा एसीपी मामले में पक्षपात किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 अनिल पाठक को नौ सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 से लिपिक संवर्ग के किसी भी कर्मचारी एसीपी स्वीकृत नहीं हुई है। जबकि संघ द्वारा बार बार पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए भवन में कर्मचारियों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और भवन का फायर सिस्टम भी चालू नहीं है। नए भवन में जो भी पार्टीशन किए गए हैं वो एक प्रकार के गत्ते के बने हुए हैं। उन्होंने इसकी जांच कराने सहित अन्य मांग की। अध्यक्ष प्रदीप पुंडीर, मंत्री बृजपाल सतपुरी, राजुल गर्ग, तरमिंदर सिंह, अभिषेक वर्मा, संजय पुंडीर, संजीव पंवार, प्रणव सक्सेना, राजीव कुमार, विपिन गुलाटी, सुनीता रानी, नेहा रानी, फरहाना, विवेक झा, संदीप धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed