फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने किया वार्डों का निरीक्षण

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने किया वार्डों का निरीक्षण

Sun, 17 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने किया वार्डों का निरीक्षण
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने किया वार्डों का निरीक्षण
विज्ञापन


सरसावा। नगर निकायों को अपने संसाधनों से समृद्ध बनाने तथा जनता की समस्याओं को समझने के लिये नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने प्रत्येक वार्ड का औचक निरीक्षण करना आरम्भ कर दिया।

शनिवार को सुबह 7 बजे के करीब पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा तथा ईओ राजीव कुमार ने वार्ड नम्बर 6 तथा 12 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की सफाई व्यवस्था देखी तथा वार्ड निवासियों से बात की। निवासियों ने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया लेकिन वार्ड की सड़कों की मरम्मत कराने नालियों के ऊपर लोहे के जाल लगवाने तथा टूटी हुई पुलिया की मरम्मत कराने की बात सामने रखी। वार्ड के लोगों ने बेहतर तथा जलापूर्ति की मांग करते हुए टूटी पाइप लाइनों को ठीक कराने की मांग भी की। दोनो वार्ड के नागरिकों ने एक स्वर में स्ट्रीट लाइट में अविलंब सुधार की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है इसके लिए वे प्रतिबद्ध होकर बिना किसी भेदभाव के कार्य करेंगे। इस दौरान वार्ड सभासद शिखा पुहाल तथा कुलदीप काम्बोज रहे। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर पालिकाकर्मी बिरमपाल ने सभी शिकायतें डायरी में दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed