{"_id":"5a1478ae4f1c1b686a8b4c83","slug":"141511291054-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीओ के निरीक्षण में बंद मिले गई क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीओ के निरीक्षण में बंद मिले गई क्रय केंद्र
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुुर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने मंगलवार को चीनी मिल गांगनौली, नानौता और शेरमऊ के गन्ना क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें चीनी मिल गांगनौली के केंद्र मवी कला, जंधेड़ा केंद्र पर गन्ना तौल बंद मिला। नानौता मिल के कंजौली क्रय क्रेंद्र भी बंद मिला। जबकि शेरमऊ के हाजीपुर तौल केंद्र का कांटा खराब पाया गया। उन्होंने संबंधित मिल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गांगनौली शुगर मिल के क्रय केंद्र बंद होने को लेकर डीसीओ ने यूनिट हैड से पूछताछ की। गांगनौली के यूनिट हेड वाई पी सिंह ने बताया कि इन केंद्रों पर तैनात तौल लिपिकों ने काफी मात्रा में बिना समिति पर्ची के ही गन्ना एडवांस में तौल लिया है। इसके चलते आज तौल नहीं हो रहा है। डीसीओ ने उन्हें चेताया कि इस प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नही होगी तथा एडवांस गन्ना तौल करने वाले तौल लिपिकों के लायसेंस निलंबित कराए जाएंगे। चीनी मिल नानौता के क्रय केंद्र कंजौली पर भी तौल बंद मिला। इस केंद्र पर लगभग 800 कुंतल गन्ना तुला हुआ पाया गया। इस केंद्र पर चीनी मिल की परिवहन व्यवस्था अत्यंत खराब देखी गई और किसानों ने भी काफी खराब गुणवत्ता के गन्ने की आपूर्ति की गई है। इस केंद्र पर अगैती गन्ने के साथ साथ सामान्य और रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की भी आपूर्ति देखी गई। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल शेरमऊ के क्रय केंद्र हाजीपुर द्वितीय पर कांटा खराब मिला । इसी प्रकार केंद्र चॉपरचिड़ी पर मानक बांट उपलब्ध न होने के कारण जांच नही हो पाई। डीसीओ ने सभी चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वे हर केंद्र पर गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश संजय आर भुसरेड्डी की ओर से निर्गत दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित जकरें। ऐसा नहीं होने पर कठोर कार्यवाही होगी।