फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महापौर पद के लिए दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन

महापौर पद के लिए दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन

Mon, 06 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
महापौर पद के लिए दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन
सहारनपुर। नगर निकाय चुनावों में नामांकन के दूसरेे दिन नगर निगम के मेयर पद के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। जबकि पार्षद पदों के लिए वार्ड संख्या 61 से 65 में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मेयर पद के लिए रविवार को चार नामांकन पत्र और पार्षद पद के लिए 94 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पालिका परिषद देवबंद में आज कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने सभासद पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

प्रभारी कंट्रोल रूम डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि कि नगर निकाय चुनावों में नगर निगम में पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 61 से 65 में तीन निर्दलीय उम्मीदवार फिरोज प्रवीन, फुरकान मलिक व अनवर अंसारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। मेयर पद के लिए चार लोगों ने नामांकन पत्र लिए, उनमें आम आदमी पार्टी के मो. सलीम सहित मो. जामील हुसैन और मेहंदी हसन शामिल है। पार्षद पद के लिए दूसरे दिन 94 लोगों ने नामांकन पत्र लिए। उन्होंने बताया कि नगर निगम के मेयर पद के लिए अब तक 15 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं। लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र नहीं भरा हैं। इसी प्रकार नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 5 तक में पार्षद पद के लिए 11 फार्म लिए गये, वार्ड संख्या 11 से 15 तक 9 फार्म, वार्ड संख्या 31 से 35 तक 3 फार्म, वार्ड संख्या 41 से 45 तक में 22 फार्म, वार्ड संख्या 46 से 50 तक 4 फार्म, वार्ड संख्या 56 से 60 तक 24 फार्म, वार्ड संख्या 61 से 65 तक में 10 फार्म तथा वार्ड संख्या 66 से 70 तक में 11 फार्म लिए गए
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद देवबंद में आज भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। नगर पालिका परिषद गंगोह में अध्यक्ष पद के लिए दो तथा सदस्य पद के लिए तीन नामांकन पत्र लिए गए। वार्ड 22 से निर्दलीय उम्मीदवार फुरकान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका परिषद सरसावा में सभासद पद के लिए पांच नामांकन पत्र लिए गए। जबकि अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन पत्र नहीं लिया गया और ना ही कोई नामांकन पत्र दाखिल हुआ। नगर पंचायत अंबेहटा पीर में अध्यक्ष पद के लिए पांच तथा सभासद पद के लिए 16 नामांकन पत्र लिए गए। कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। इसी प्रकार नगर पंचायत ननौता में अध्यक्ष पद के लिए दो तथा सभासद पद के लिए 15 नामांकन पत्र लिए गए। कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। नगर पंचायत बेहट में अध्यक्ष पद व सभासदों के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं लिया गया और ना ही कोई नामांकन पत्र दाखिल हुआ। नगर पालिका परिषद नकुड़ में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं लिया गया और ना ही कोई नामांकन पत्र दाखिल हुआ। नगर पंचायत रामपुर मनिहारन में अध्यक्ष पद के लिए कोई नहीं जबकि सभासद के लिए 29 नामांकन पत्र लिए गए। कोई नामांकन पत्र जमा नहीं कराया गया। नगर पंचायत तीतरो में अध्यक्ष पद के लिए कोई नहीं तथा सभासद पद के लिए एक नामांकन पत्र लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में ही संपन्न हो रहे नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना के अध्यक्ष पद के लिए दो तथा सभासद पदों के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। किसी भी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed