फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विज्ञान प्रदर्शनी में 20 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन

विज्ञान प्रदर्शनी में 20 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन

Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में 20 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन
सहारनपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत चौथी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें 75 स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा 105 मॉडल प्रदर्शित किए गए। निर्णायकों ने 20 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया। मॉडल पेश करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का आयोजन राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर किया गया। उद्घाटन डीएम पीके पांडेय, डीआईओएस आरके तिवारी, डीआईओएस सेकेंड रविदत्त, प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव, रमसा के एएओ अजय श्रीवास्तव और कार्यक्रम सचिव डॉ. संजय जैन ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए मॉडल पर्यावरण, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गणित-भौतिक खेल आदि विषयों पर आधारित थे। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. पीके शर्मा, डॉ. एके डिमरी, डॉ. आरबीएस रावत, डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. एके गुप्ता और डॉ. लोकेश ने 20 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया। प्रदर्शनी को सफल बनाने में डॉ. नीरू त्यागी, जोहरा फातिमा, पंकज शर्मा, वासु मखानी, गौरव सिंह, सचिन मदान, रूचि, गौरी शर्मा, संतोष कुमारी, डॉ. संजय गहलौत आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

यह मॉडल हुए चयनित
प्रदर्शनी में पर्यावरण विषय पर आधारित अल्पाइन स्कूल, जेके एसडी इंटर कॉलेज, स्प्रिंग बेल स्कूल और जीजीएससी इंटर कॉलेज का चयन हुआ। जैव विविधता विषय पर आधारित मॉडल्स में एचके इंटर कॉलेज, जीजीएससी इंटर कॉलेज और जैन इंटर कॉलेज का चयन किया गया। मानव कल्याण में जीव विज्ञान का महत्व विषय पर आधारित मॉडल्स में स्प्रिंग बेल स्कूल, जीएचएस बधेरी, एसआर इंटर कॉलेज, केसीसीपी आर्मी इंटर कॉलेज और डीपीएस सहारनपुर का चयन हुआ। सूचना एवं प्रौद्योगिकी में बीडी इंटर कॉलेज का चयन किया गया। तथा गणित-भौतिक आधारित खेल में गर्ल्स हाई स्कूल सबदलपुर, जीजी इंटर कॉलेज देवबंद और गर्ल्स हाई स्कूल नकुड़ का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed