{"_id":"59a1d8864f1c1bf61e8b4c3c","slug":"141503778950-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा रोटरी क्लब
गंगोह। रोटरी क्लब के तत्वावधान में आगामी 9 सितंबर से रोटरी सप्ताह आयोजित किया जाएगा। शुभारंभ प्रदूषण मुक्त भारत रैली के साथ होगा। अध्यक्ष संदीप जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया 9 सितंबर को कालेज मार्ग स्थित संगम गार्डन से आरंभ होकर स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आरंभ स्थल पर ही समाप्त होगी। राष्ट्र हित में विदेश नीति कितनी सफल, कितनी असफल विषय पर 10 सितंबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता 11 सितंबर को हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान पर क्रीड़ा प्रतियोगिता, 12 सितंबर को प्रश्न मंच प्रतियोगिता, 13 सितंबर को देश भक्ति विषय पर गायन प्रतियोगिता, 14 सितंबर को वेस्ट मैटीरियल और नाखून एवं केश सज्जा प्रतियोगिता होगी। 15 सितंबर को मोनो एक्टिंग, एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य की प्रतियोगिता होगी। इसके उपरांत रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।