{"_id":"5c3e2b4bbdec22739d536afa","slug":"131547578187-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने इस मामले में डीजीपी को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला जनक नगर निवासी वीर सिंह वर्मा ने डीजीपी को भेजे पत्र में बताया कि उसने अपने भाई संजीव कुमार और एक परिचित का दाखिला एक निजी कालेज में बीए व एलएलबी में कराया था, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि कॉलेज की मान्यता नहीं है और उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। जालसाजी कर उनसे फीस वसूल की गई। इस संबंध में जब कालेज प्रबंधन से बात की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कॉलेज चेयरमैन के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया, जिसमें उसके भाई और परिचित व्यक्ति के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। आरोप है कि थाना फतेहपुर पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने डीजीपी से आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।