{"_id":"5b82f4ce42c792464429eea7","slug":"131535309006-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की कलाई पर प्यार बांधा, बहनों की रक्षा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की कलाई पर प्यार बांधा, बहनों की रक्षा का लिया संकल्प
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाई की कलाई पर प्यार बांधा, बहनों की रक्षा का लिया संकल्प
बेहट/नकुड़/नागल/बड़गांव/बिहारीगढ़/छुटमलपुर/गंगोह (सहारनपुर)। भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार देहात में भी परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर जहां उनकी लंबी उम्र की कामना की वहीं भाईयों ने उपहार देकर बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
बेहट में हिंदू एवं मुस्लिम महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। पुलिसकर्मियों ने भी महिला सुरक्षा का संकल्प लिया। कस्बे की करिश्मा शेख, प्रवीन शेख, निशि सिंघल और शालू कांबोज आदि हिंदू एवं मुस्लिम लड़कियां कोतवाली पहुंची और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र भाटी, राधेश्याम भारती, अमरपाल, लोकेश कुमार आदि पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर सभी का मुंह मीठा कराया। इंडियन पब्लिक स्कूल में महिला संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीओ ब्रह्मपाल सिंह एवं कोतवाली स्टाफ को महिलाओं द्वारा राखी बांधी गई। शाहिन प्रवीन, मोहम्मद अहमद काजमी आदि मौजूद रहे।
नकुड़ में आर्य समाज मंदिर में आर्य समाजियों ने प्रात: आठ बजे यज्ञ कर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा रक्षासूत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हाल ही में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वैदिक विद्वान रघुबीर वेदालंकार को राष्ट्रीय विद्वान घोषित किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए वेदालंकार को बधाई दी गई। आर्य समाज के प्रधान एडवोकेट अभय सिंह सैनी, रणवीर शास्त्री, धर्मवीर चौधरी, भूपेंद्र आर्य, तेलूराम सैनी, कृष्णदत्त त्यागी, हरिदत्त, मांगेराम, टीकाराम, बिशंबर सिंह, विवेक सैनी, पंकज गुप्ता, हरबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
नागल में रक्षा बंधन पर थाना प्रभारी अमरदीप लाल सहित थाने के स्टाफ ने गरीब परिवारों की बेटियों से राखी बंधवा उन्हें उपहार देते हुए उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। बड़गांव में दूरदराज से आई बहनों ने अपने भाइयों के पास पहुंचकर तिलक करते हुए रक्षा सूत्र बांधा एवं उनकी दीर्घायु की कामना की। रविवार सुबह से ही रक्षा बंधन के पर्व पर महिलाओं ने रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का लुत्फ उठाया।
बिहारीगढ़ में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर क्षेत्र के गांव सतपुरा शिशु मंदिर की छात्राओं ने थाना बिहारीगढ़ पहुंचकर थाना अध्यक्ष एमपी सिंह को राखी बांधी जबकि गागलहेड़ी में भी थाना पुलिस ने छोटी बच्चियों से राखी बंधवा कर महिला सुरक्षा के प्रति संजीदा रहने का भरोसा दिलाया। छुटमलपुर में फतेहपुर थाना पुलिस के एसओ भानू प्रताप सिंह और स्टाफ ने महिला उद्धार गृह में रहने वाली संवासनियों से राखी बंधवा उन्हें उपहार दिए।
गंगोह में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के पुत्र हमजा मसूद ने रामबाग कालोनी निवासी अशोक माहेश्वरी के घर पहुंचकर अपनी मुंहबोली बहनों तनीशा और नंदिनी से राखी बंधवाई। पूर्व सभासद हारूण चौधरी ने भी अरविंद शर्मा की पत्नी रूपा शर्मा से और अलखिदमत फाउंडेशन के सचिव वासिल खान अलिफ ने मोहडिया कालोनी निवासी अनुजा से राखी बंधवाकर उसे मान सम्मान और रक्षा का वचन दिया। कुछ जागरूक बहनों वंशिका गर्ग, भव्या, सुहानी, लविका, राधिका, तन्वी आदि ने वृक्षों को भी राखी बांधी और भाइयों से उनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सेवाकेंद्र प्रभारी बीके पूनम एवं कोमल बहन ने गंगोह कोतवाली के सभी सदस्यों को इस पवित्र पर्व का महत्व बताया। कोतवाली निरीक्षक सहित वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई। बीके संजय, बीके सचिन, रमेश चंद थापा आदि रहे।