{"_id":"5b5e0b034f1c1b66428b4b29","slug":"131532889859-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को काउंसिलिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को काउंसिलिंग आज
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद के 80 परिषदीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के 132 पदों पर शिक्षकों की तैनाती के लिए काउंसिलिंग आज होगी। काउंसिलिंग में शिक्षकों से विकल्प भरवाए जाएंगे, जिसके बाद उन्हें स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा।
जनपद में 80 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों केे इंग्लिश मीडियम बनाया जा रहा है। इन स्कूलों में कुल 357 शिक्षकों की तैनाती की जानी है। पूर्व में शिक्षकों की लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और काउंसिलिंग कराई जा चुकी है, जिसमें 225 शिक्षक तैनात किए जा चुके हैं। शेष 132 रिक्त पदों पर तैनाती के लिए प्रक्रिया चल रही है। 19 जुलाई को लिखित परीक्षा हुई थी, जिसमें 363 की सापेक्ष 292 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पिछले दिनों साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 269 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। काउंसिलिंग में 269 अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया है। काउंसिलिंग आज यानी 30 जुलाई को नुमाइश कैंप स्थित यूआरसी पर होगी। शिक्षकों को सुबह दस बजे बुलाया गया है। शिक्षकों से स्कूल के विकल्प भरवाए जाएंगे, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे। काउंसिलिंग में पहले दिव्यांग, फिर महिलाएं और बाद में पुरुष शिक्षकों को लिया जाएगा।