फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दून वैली स्कूल में विभिन्न हाउसों को पदाधिकारियों का चयन

दून वैली स्कूल में विभिन्न हाउसों को पदाधिकारियों का चयन

Fri, 20 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दून वैली स्कूल में विभिन्न हाउसों को पदाधिकारियों का चयन
प्रियांशु हेड ब्वाय और श्रेया बनी हेड गर्ल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दून वैली पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को छटी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रियांशु को हेड ब्वाय एवं श्रेया को हेड गर्ल चुना गया।

समारोह में विभिन्न हाउसों के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। वैभव सिंघल एवं अंजलि को स्कूल कैप्टन, अब्दुल्ला रजा एवं प्रतिष्ठा को चीफ प्रीफेक्ट, संयम एवं राधिका को कल्चर एक्टिविटी, शुभ एवं कुसुम को लिटरेसी कैप्टन, प्रथम एवं सिद्रा को लिटरेसी वाइस कैप्टन, हरजिंदर व शिवानी को स्पोर्ट्स कैप्टन, प्रणव एवं वंशिका को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, चैतन्य एवं अफीरा को डिसीप्लेन कैप्टन पद के कर्तव्य की शपथ दिलाई गई। इनके अलावा स्कूल में संचालित इग्निस, एक्वा, एरीस, टेरा व दिवम के लिए अनिक त्यागी, पूजा पुंडीर, आदित्य बालियान, वंशिका पुंडीर, निशांत तोमर, वर्णिका, राघव, इशिका, आदित्य वर्मा व सानिया को कैप्टन एवं वाइस कैप्टन की शपथ दिलाई गई। साथ ही समस्त हाउसों के लिए हरिओम गर्ग, एमन निगार, मोहित भारती, तनिष्क चौधरी व जैद को इग्निस, रितिक, महक, दिव्या, वासुदेव, दिव्यांशी को एक्वा, अजकी, पीयूष, श्रेया, नौशीन, अरशद व फराज को एरीस, सारा त्यागी, देवांश, स्मृति, अंशुमान, खुशी को टेरा और बुशरा, सत्यम, शिवम, मधुमिता व संयम को दिवम हाउस का प्रीफेक्ट चुना गया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा और चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन खुशी, पलक, तुषार व हर्ष ने किया। इस दौरान जसबीर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed