फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सांसदों और विधायकों की भी पेंशन बंद करो

सांसदों और विधायकों की भी पेंशन बंद करो

Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सांसदों और विधायकों की भी पेंशन बंद करो
सहारनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के घटक संघों और प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई गई। इतना ही नहीं, वक्ताओं ने कहा कि यदि शिक्षकों और कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी जा सकती है तो सांसदों और विधायकों समेत सभी जन प्रतिनिधियों को मिलने वाली पेंशन बंद की जाए।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे सीपी सिंह ने कहा कि शिक्षक हों या फिर कर्मचारी। वह अपने जीवन के 30 से 40 साल सरकारी नौकर के तौर पर सेवा करते हैं, मगर दुर्भाग्य है कि सरकार ने उनकी पेंशन बंद की हुई है। तमाम संग ठन पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते आ रहे हैं, मगर सरकारों पर इसका असर नहीं हो रहा है। संदीप सिंह पंवार ने कहा कि सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि चाहे उनका कार्यकाल छह महीने का ही रहा हो। उन्हें पेंशन दी जाती है। यदि सरकार वर्षों तक सेवा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन नहीं दे सकती है तो उसे सांसदों और विधायकों आदि की भी पेंशन बंद कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए नौ अगस्त को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। बैठक में विनय मलिक, सरदार सिंह, विनोद कुमार, अरविंद यादव, राजीव यादव, वीके जैन, संजीव कुमार, अशोक मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------------
पदाधिकारियों को न बनाएं सह समन्वयक
सहारनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने ब्लॉक संसाधन केंद्रों के सह समन्वयक बनाने की प्रक्रिया से शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को अलग रखने की मांग की है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने बीएसए से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह और जिला संयोजक नगेंद्र सैनी ने बताया कि सह समन्वयकों की नियुक्ति में अनेक ऐसे शिक्षक भी शामिल हैं, जो शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी हैं। संगठन को लगता है कि किसी भी संगठन का पदाधिकारी सह समन्वयक जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपने काम के साथ ईमानदारी नहीं रख सकेगा। ऐसे में किसी भी संगठन का पदाधिकारी हो। उसे अलग कर सामान्य शिक्षकों को वरीयता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed