फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में टोल प्लाजा पर पहले दिन ही अव्यवस्था फैली, लंबे जाम में फंसे लोग

देवबंद में टोल प्लाजा पर पहले दिन ही अव्यवस्था फैली, लंबे जाम में फंसे लोग

Mon, 25 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में टोल प्लाजा पर पहले दिन ही अव्यवस्था फैली, लंबे जाम में फंसे लोग
देवबंद में टोल प्लाजा पर पहले दिन ही अव्यवस्था फैली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर फोरलेन स्टेट हाइवे पर रविवार को टोल टैक्स शुरू होते ही अव्यवस्था फैली नजर आई। भीषण गर्मी के चलते घंटों जाम में फंसे रहने के कारण लोग बुरी तरह से बिलबिला उठे। देर तक नंबर नहीं आने पर टोल को लेकर लोग टोल कर्मियों के साथ बहस करते भी दिखाई पड़े।

स्टेट हाइवे का निर्माण देवबंद हाइवेज प्राइवेट लिमिटेड व एपको कंपनी ने मिलकर किया है। पिछले कई दिनों से टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी 24 घंटे के भीतर पास होने वाले वाहनों की संख्या का आंकलन कर रहे थे। सरकार से टोल टैक्स वसूलने का आदेश मिलते ही कर्मचारियों ने रविवार से टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया। लेकिन पहले दिन टोल प्लाजा पर अव्यवस्था फैली नजर आई। देर तक नंबर नहीं आने पर टोल को लेकर वाहन चालक टोल कर्मियों से बहस करते दिखाई पड़े। हालांकि टोल प्लाजा पर आने और जाने के तीन-तीन रास्ते बने हुए हैं। लेकिन एक-एक वाहन को पास करने में काफी-काफी देर लगी। जिस कारण भीषण गर्मी होने से जाम में फंसने के कारण लोग बिलबिला उठे। आलम यह था कि स्टेट हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई। बच्चे, महिलाएं व पुरुष गर्मी में बेहाल हो गए। टोल कर्मी कार जीप से 115 रुपये, मिनी बस से 175 तथा बस ट्रक से 345 रुपये एक तरफ का वसूल रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने टैक्स ज्यादा वसूले जाने की बात कहकर आपत्ति भी जताई है। सरकार से टोल टैक्स कम करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed