फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवती ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि परिजन पंखा साफ करते समय गिर जाने से मौत होना बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर निवासी रविंद्र सिंह की पुत्री प्रियांशी (21 वर्ष) मंगलवार दोपहर घर में अकेली थी। परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। घर अंदर से बंद था। जब परिवार के लोग लौटे तो काफी देर आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। जिससे परिजन परेशान हो गए और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे। जहां प्रियांशी की हालत देख परिजन घबरा गए और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी अमरदीप ने बताया कि प्रियांशी ने पंखे से अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जबकि परिजनों का कहना है कि पंखा साफ करते समय स्टूल से गिरने पर प्रियांशी को गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हुई है। परिजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed