{"_id":"5af09d534f1c1b65098b862e","slug":"131525718355-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश से जुडे़ रोडवेज परिवहन निगम के कर्मचारियों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 27 मई तक मांगें पूरी नहीं र्हुइं तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
सहारनपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आहूत बैठक में संगठन से जुडे़ कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश शाखा गंगोह अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री के आह्वान पर संविदा चालकों एवं परिचालकों के समान कार्य का समान वेतन लागू कराने, सातवां वेतनमान लागू कराने, निगम में भ्रष्टाचार और शोषण पर अंकुश लगाने की मांगों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। चेतावनी दी गई कि यदि 27 मई तक उक्त मांगें पूरी नहीं हुई, तो संगठन से जुडे़ कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसका जिम्मेदार निगम प्रशासन होगा। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक ब्रह्म सिंह, कुलदीप, नरेशचंद, सुनील कुमार, मनोज, पुष्पेंद्र कुमार, सुरेंद्र, प्रदीप, रविंद्र कुमार, मोनू, कश्मीर, आदि मौजूद रहे।