फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विकास प्राधिकरण तैयार कराएगा फ्लैट और पेंट हाउस

विकास प्राधिकरण तैयार कराएगा फ्लैट और पेंट हाउस

Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण तैयार कराएगा फ्लैट और पेंट हाउस
सहारनपुर। 20 बरस में पहली बार सहारनपुर विकास प्राधिकरण अपनी कोई आवासीय कॉलोनी तैयार करने जा रहा है। यह कॉलोनी आईटीसी रोड पर बनेगी, जिसमें 80 फ्लैट टू-बीएच के होंगे, जबकि दस पेंट हाउस बनाए जाएंगे। बहु मंजिला बनने वाले यह आवास आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, जिनका डिजाइन भी तैयार करा लिया गया है। जून 2019 तक कॉलोनी को कंपलीट करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण अधिकारियों ने आईटीसी रोड पर साहब जी नगर की बगल में जमीन चिह्नित की है। प्राधिकरण मई या जून 2018 तक इस भूमि पर काम शुरू करने की तैयारी में है। यह आवासीय कॉलोनी पांच मंजिला होगी। ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग रहेगी, जबकि इसके ऊपर के चार फ्लोर पर टू-बीएच के 80 फ्लैट होंगे। अंतिम यानी पांचवीं मंजिल पर दस पेंट हाउस बनाए जाएंगे। प्राधिकरण अफसरों का दावा है कि वह जून 2019 तक आवासों को तैयार कर देंगे।
विज्ञापन

आवासों में यह होंगी सुविधाएं
पूरी बिल्डिंग नियमों के अनुसार बनाई जाएगी, जिसमें वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा होगा। आपदा प्रबंधन के तमाम बंदोबस्त होंगे। इसके अलावा 24 घंटे सिक्योरिटी, 24 घंटे बिजली, 24 घंटे शुद्ध पानी, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, लिफ्ट, पार्किंग और पार्क, बालकनी आदि सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगी फ्लैट की कीमत
विकास प्राधिकरण जो टू-बीएचके के 80 फ्लैट बनाने जा रहा है। उनकी कीमत 35 से 40 लाख रुपये होगी। इनके अलावा पेंट हाउस की कीमत 70 लाख रुपये रहेगी। पेंट हाउस में चार बेड रूम, ड्राइंग रूम, रूम से अटैच टॉयलेट, किचन, बालकनी, छत पर झूला आदि लगा होगा।

28 को बोर्ड की बैठक में होना है अंतिम निर्णय
जिस जमीन पर विकास प्राधिकरण फ्लैट बनाने की तैयारी में है। प्राधिकरण उक्त जमीन का आवंटन नहीं करा सका है। इसी वजह से निर्माण का कार्य पहले शुरू नहीं हो सका था। प्राधिकरण सूत्रों की मानें तो अब जमीन का कोई विवाद नहीं बचा है। 28 अप्रैल को कमिश्नर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक होनी है, जिसमें मामला रखा जाना है।


प्राधिकरण ने साहब जी नगर की बगल में जमीन फाइनल की है। जिसपर हम संभवत: मई या जून तक फ्लैट्स का निर्माण शुरू करने जा रहे हैं। डिजाइन तैयार हो चुका है। 28 अप्रैल की बोर्ड बैठक के बाद हम टेंडर निकालने वाले हैं। जून 2019 तक आवास पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।
- मनोज कुमार, वीसी, एसडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed