{"_id":"5ab54a744f1c1b00768b7496","slug":"131521830516-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मिलेगी एमआरआई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मिलेगी एमआरआई की सुविधा
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही एमआरआई की सुविधा मिलेगी। शासन ने सभी मंडलीय जिला अस्पतालों में एमआरआई सुविधा देने का निर्णय लिया है। इनमें सहारनपुर भी शामिल है। इसके लिए जिला अस्पताल में अलग से भवन निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए 43 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जारी भी कर दी गई है।
एमआरआई के तहत शरीर के किसी भी हिस्से की जांच की जा सकती है। निजी चिकित्सकों के पास भी यह सुविधा नहीं है। जिन चिकित्सकों के पास यह सुविधा है वहां इसकी फीस बड़ी महंगी है। ऐसे में आम आदमी या तो इस जांच से दूर भागता है या फिर जेब ढीली करता है। यही वजह है कि सरकार ने सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। पहले चरण में एमआरआई की सुविधा प्रदेश के सभी मंडलीय जिला अस्पतालों में देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक अस्पताल को 96 लाख 87 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी, जिसमें अलग से भवन बनाया जाएगा और मशीन खरीदी जाएगी। पहली किस्त के रूप में 43 लाख नौ हजार 538 रुपये जारी भी किए जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने इसे जनहित में सरकार का बड़ा कदम बताया है।