फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सहारनपुर। हकीकत नगर निवासी एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यापारी का शव सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आईटीसी के पास से बरामद हुआ। व्यापारी की मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला हकीकत नगर में धार्मिक वस्तुओं की दुकान करने वाला रजत (32 वर्ष) शाम को अपने घर से किसी कार्य से गया हुआ था। बताया जा रहा है कि रात में लगभग रजत ने अपनी बहन एवं कुछ लोगों को फोन किया कि उसकी हालत खराब है। रात में ही मोहल्ले से कुछ लोग रजत को तलाश करते हुए आईटीसी पर पहुंचे। रात लगभग एक बजे लोगों को रजत बेसुध हालत में मिला। लोग रजत को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोग रजत की मौत को लेकर संदेह जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि रजत ने जब फोन किया था तो काफी परेशान था और कह रहा था कि उसकी हालत खराब है। उसका जान खतरे में है। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। रजत की पत्नी रजनी ने बताया कि रात को रजत ने फोन करके बताया था कि उसकी तबियत खराब है और लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने रात में तलाश कराया गया। मौत के कारण की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed