फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पीड़ित महिलाओं की भावनाओं को समझ कर समस्याओं का निदान करें

पीड़ित महिलाओं की भावनाओं को समझ कर समस्याओं का निदान करें

Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिलाओं की भावनाओं को समझ कर समस्याओं का निदान करें
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा है कि थाना पर आने वाली पीड़ित महिला के प्रति संवेदनशील होकर उनकी समस्याओं को सुना जाए और उसका निदान किया जाए। अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं और उनकी भावनाओं को समझें, जिससे पीड़ित महिला पुलिसकर्मियों पर भरोसा करें, अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें और अच्छे व्यवहार के चलते अपनी समस्या ठीक तरह से बता सकें। जिससे उनको न्याय दिलाया जा सके।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में महिला थाना, महिला परामर्श केंद्र, एंटी रोमियो दल और थाने पर नियुक्त महिला कर्मियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाली प्रत्येक महिला चाहे वह शिक्षित और अशिक्षित हो उसकी समस्या को डेस्क ऑफिसर के रूप में नियुक्त महिला कर्मी द्वारा समझ ली जाए। उसकी सूचना को उसके बताए शब्दों के अनुसार लेखबद्ध कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकांश महिलाएं अपनी समस्याओं को भावनाओं से जोड़ कर रखती हैं, जिसको महिला कर्मी द्वारा ही समझा जा सकता है और आधे से ज्यादा समस्या थाने पर आते ही समाप्त हो जाती हैं।
विज्ञापन

विवाहित महिला कर्मी स्वयं को स्मार्ट बनाएं। इसके लिए उच्च कोटि टर्न आउट अच्छी यूनिफार्म मानक के अनुसार होनी चाहिए। ऐसा करने से विवाहित महिला कर्मचारी अन्य समान महिलाओं से अलग दिखेंगी और तब महिला और बच्चों में महिला पुलिस के प्रति भाव पैदा होगा कि उनकी सुरक्षा की गारंटी आपके द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षित किए गए महिला कर्मियों को ही एंटी रोमियो स्क्वायड पर नियुक्त करने के लिए कहा। उन्होंने महिला कर्मियों से कार्य में होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। सभी अपने कार्य के प्रति समर्पित होकर दक्षतापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed