{"_id":"5aa2d44f4f1c1bb2758b48bf","slug":"131520620623-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोगों की रोकथाम का पुख्ता इंतजाम हो: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोगों की रोकथाम का पुख्ता इंतजाम हो: डीएम
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने निर्देश दिए कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करें। जिला अस्पताल सहित समस्त प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाईयों की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ए.एन.एम. तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित मरीजों पर नजर रखें।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय वेक्टर जनित संक्रामक रोग नियंत्रण समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग लेने के लिए उन्हें बुखार मरीजों की जांच करने का प्रशिक्षण दिलाएं। उन्होंने कहा कि नगरीय मलिन बस्तियों में संवेदनशील बच्चों को भी पूर्णता दवाइयों दिलाई जाएं। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संवेदनशील ग्रामों में स्वच्छ भारत के अभियान के अंतर्गत ग्रामों में शौचालय का निर्माण कर ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए कार्यों में तेजी लाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जल स्त्रोतों संसाधनों से शौचालय की दूरी के उपाय किए जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।