{"_id":"5a9d8dda4f1c1b013e8b54f2","slug":"131520274906-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की अवैध वसूली पर प्रतिबंध न लगा तो 13 को करेंगे धरना प्रदर्शन: अय्यूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की अवैध वसूली पर प्रतिबंध न लगा तो 13 को करेंगे धरना प्रदर्शन: अय्यूब
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव अय्यूब हसन ने खनन से लदे ट्रकों से अवैध उगाही किए जाने को लेकर सरसावा थाने पर 13 मार्च को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को डाक बंगले पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में अय्यूब हसन ने कहा कि हरियाणा से नंबर एक में रायलिटी व बिल पर ट्रकों से आने वाला रेत, बजरी पर पहले तो हरियाणा का पुल पार करते ही डायल 100 की गाड़ी 500 रुपये वसूल करती है फिर शाहजहांपुर चौकी पर पांच हजार रुपये प्रति ट्रक वाहन मालिक से ओवर लोडिंग के नाम पर लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रास्ते में जो भी गश्ती सिपाही होते हैं वो भी अलग से वसूली करते हैं। चेतावनी दी यदि पुलिस द्वारा मचाई जा रही लूट खसौट को बंद नहीं किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल 13 मार्च को सरसावा थाना पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश सचिव चौधरी अर्जुन सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा की जा रही अवैध वसूली का सीधा भार जनता पर पड़ रहा है। जिसकी वजह से रेत और बजरी के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी व नगर अध्यक्ष मौ. जाहिद हसन ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता ने इस सरकार को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ही चुना था। लेकिन आज यह सरकार भ्रष्टाचार तो दूर की बात है अपने किए वायदों को ही भूल गई है। अध्यक्षता चौ. अर्जुन सिंह व संचालन किशन त्यागी ने किया। इस मौके पर पंकज शर्मा, सूफी इमरान, अंकित शर्मा, प्रकाश वीर शास्त्री, अनुराग आर्य आदि मौजूद रहे।