{"_id":"5a9c37bb4f1c1b512f8b553d","slug":"131520187323-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाएं पर नाराज हुए एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटनाएं पर नाराज हुए एसएसपी
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। होली पर्व सकुशल संपन्न होने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को बधाई दी।
एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग ली। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराए जाने पर बधाई दी। साथ ही आगामी नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। वाहन चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जता और चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए। गोकशी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पिछले दिनों हुई घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए डीजीपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। एसपी देहात विद्यासागर, एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर सहित सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
डीआईजी सुनील इमेनुएल को दी भावभीनी विदाई
सहारनपुर। सहारनपुर रेंज के पूर्व डीआईजी सुनील इमेनुएल की प्रति नियुक्ति एनएसजी दिल्ली में होने पर पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने डीआईजी को भावभीनी विदाई दी। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि जिन कठिन परिस्थितियों में सहारनपुर रेंज में डीआईजी सुनील एमेनुएल आए थे, उस समय शब्बीरपुर प्रकरण सबसे चुनौती पूर्ण कार्य था, जो इनके नेतृत्व और निर्देशन में अपने अंजाम तक पहुंचा। इसके अलावा पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसी, जिससे जिले में आज आपराधिक घटनाओं का आंकड़ा शून्य है। डीआईजी सुनील इमेनुएल ने सभी का धन्यवाद किया।