{"_id":"5a775dbf4f1c1bb3208b7607","slug":"131517772223-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाखोरी और दहेज प्रथा त्यागने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी और दहेज प्रथा त्यागने की अपील
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गांव बालपुर में आयोजित सात दिवसीय शिविर रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में स्वयं सेवकों ने नाटिका के माध्यम से नशाखोरी और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने की अपील की।
कार्यक्रम अधिकारी सौरभ गौतम ने सात दिन तक चले शिविर की रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर त्रिलोकचंद गुप्त, प्रबंधक विनोद माहेश्वरी, आदर्शवीर, राजीव अग्रवाल, अखिलेश, ऋषिपाल सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, वीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, गुरु नानक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गांव मानकमऊ में आयोजित सात दिवसीय शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहन सिंह चौहान ने की। स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटिकाओं का मंचन कर समाज को संदेश देने की कोशिश की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी विनोद गिरि, विक्रम सिंह, प्रिंसपाल, भास्कर, अवि पंवार, आकाश कुमार, अर्जुन सैनी आदि मौजूद रहे।