फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया विधि दिवस

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया विधि दिवस

Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया विधि दिवस
गरीब वादी को दी जाएगी अधिवक्ता की सुविधा
विज्ञापन


सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला जज सुशीला सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को नकुड़ के ग्राम रणदेवी स्थित हरि कालेज आफ लॉ में विधि दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को कानूनों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्राधिकरण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यदि गरीब एवं असहाय व्यक्ति का कोई कानूनी मामला न्यायालय में विचाराधीन है और उसका कोई वकील नहीं है तो उसे प्राधिकरण की ओर से नि:शुल्क वकील की सुविधा दी जाएगी। जेवी जैन डिग्री कालेज के विधि विभाग के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक छात्र को संविधान की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक छात्र अपने स्कूल की किताबों के साथ-साथ संविधान की किताब अवश्य खरीदें और उसका अध्ययन करें। केपी सैनी एडवोकेट ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर, आनंद गुप्ता एडवोकेट ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, उधम सिंह एडवोकेट ने प्रथम सूचना रिपोर्ट, सुशील चौधरी महासचिव नकुड़ बार एसोसियेशन ने राजस्व विधि, महेश बत्रा एडवोकेट ने वर्कमैन कंपनशेशन एक्ट की जानकारी दी। विदुषी गुप्ता ने आर्टिकल 32 तथा मोहम्मद कासिम ने फंडामेंटल ड्यूटी आर्टिकल 51ए पर जानकारी दी। विधि की तृतीय वर्ष की छात्रा ममता शर्मा ने महिला सशक्तीकरण पर कविता पढ़ी। छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से एक नाटक का भी मंचन किया। कॉलेज के फाउंडर एवं ब्लाक प्रमुख नकुड़ चौधरी हरपाल सिंह व चेयरमैन सुभाष चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कालेज चेयरमैन सुभाष चौधरी ने कहा कि दहेज उत्पीड़न के मामलों में महिलाओं को भी अपनी सोच बदलनी होगी। युवाओं को अपने वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जिससे समाज मे हो रही दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर फाइनल वर्ष के विधि के छात्रों की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान ममता शर्मा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कालेज के डायरेक्टर मयंक चौधरी, प्रधानाचार्य सचिन गुप्ता, एचओडी विवेक त्यागी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed