फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिल जमा नहीं करने वालों के 66 कनेक्शन काटे

बिल जमा नहीं करने वालों के 66 कनेक्शन काटे

Wed, 22 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिल जमा नहीं करने वालों के 66 कनेक्शन काटे
सरसावा (सहारनपुर)। विद्युत निगम की ओर से मंगलवार को पेट्रोल पंप के सामने शिविर लगाया गया, जिसमें उपभोक्ताओं ने अपने बिल जमा किए। वहीं, बिल जमा नहीं करने वालों को सख्त संदेश देते हुए 66 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

शिविर में गलत विद्युत बिलो को भी ऑनलाइन ठीक किया गया। शिविर में मौजूद अधीक्षण अभियंता वीके शर्मा ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मी जनता की सेवा के लिए 24 घंटे कार्य करते हैं, जिससे नागरिकों को सरकार के आदेश के अनुसार नियमित रूप से आपूर्ति मिलती रहे। उन्होंने विद्युत चोरी करने वालों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही होगी। बड़े बकायेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। देर शाम शिविर के समापन पर अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया कि शिविर में 11 लाख 85 हजार रुपये की राजस्व वसूली हुई है। साथ ही 66 कनेक्शन विच्छेदन किए गए हैं, जिन पर करीब 15 लाख रुपया बकाया था। इस मौके पर अधिशासी अभियंता डीएस सोनी, उपखंड अधिकारी प्रदीप यादव, अवर अभियंता राजकुमार, संतोष, जितेंद्र, आशीष कुमार आदि रहे। चिलकाना बिजलीघर क्षेत्र में पड़ने वाले सरसावा थाने के ग्राम कलरी के नौ लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed