{"_id":"5a1325754f1c1b59678bd145","slug":"131511204213-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे यातायात फेल, यात्री हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे यातायात फेल, यात्री हुए बेहाल
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे यातायात फेल, यात्री हुए बेहाल
सहारनपुर। रेलवे यातायात पूरी तरह से चरमरा गई है। कोहरे और रेलवे ट्रैक पर चल रहे काम ने ट्रेनों की गति पर ऐसा ब्रेक लगाया है कि सहारनपुर पहुंचते-पहुंचते ट्रेनें 13 घंटे देरी से पहुंचीं हैं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे ट्रैक पर चल रहे कार्य के चलते सोमवार को रेलवे यातायात पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। ट्रेनों की गति काफी धीमी रहीं। सहारनपुर-दिल्ली, सहारनपुर अंबाला के बीच भी ट्रेनें गति नहीं पकड़ पा रहीं। सोमवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से चलीं। जम्मू तवी, जन साधाराण 13-13 घंटे देरी से पहुंची तो गंगा सतलुज, जननायक, अमृतसर मेल सहारनपुर में 10-10 घंटे देरी से पहुंचीं। जबकि सहारनपुर से इलाहाबाद जाने वाली एवं इलाहाबाद से सहारनपुर आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को रद्द ही करना पड़ गया।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी कुछ समय और लग सकता है ट्रेनों के समय पर संचालन में।
-----। ये ट्रेनें पहुंची देरी से सहारनपुर
-। 14511- नौचंदी एक्सप्रेस - रद्द
-। 14512- नौचंदी एक्सप्रेस - रद्द
-। 13307 - धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस - रात 2 बजे सहारनपुर पहुंचने वाली 10 घंटे देरी से सहारनपुर स्टेशन पहुंची।
-। 12332- जम्मू-हावड़ा, हिमगिरी एक्सप्रेस - सहारनपुर स्टेशन पर 9 घंटे देरी से पहुंची। इसका सहारनपुर पहुंचने का समय सुबह 6.50 बजे का है।
-। 13005- हावड़ा-अमृतसर, अमृतसर मेल- सहारनपुर स्टेशन पर 10 घंटे देरी से पहुंची। सहारनपुर स्टेशन पहुंचने का समय रात 1.15 बजे का है।
-। 13151- कोलकाता-जम्मू, जम्मूतवी एक्सप्रेस - सहारनपुर स्टेशन पर 13 घंटे देरी से पहुंची। इसका सहारनपुर पहुंचने का समय रात 9.25 बजे है।
-। 15212- अमृतसर-दरभंगा, जननायक एक्सप्रेस- सहारनपुर स्टेशन पर रात 1.25 पर पहुंचने वाली जननायक एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से पहुंची।
-। 15209- सहरसा-अमृतसर, जनसेवा एक्सप्रेस- सहारनपुर में 10.40 बजे की बजाय 3 घंटे देरी से पहुंची।
-। 24888- अंबाला-हरिद्वार एक्सप्रेस - सहारनपुर में सुबह 7.05 की बजाय 7 घंटे देरी से पहुंची।
-। 22355- पाटिलीपुत्र-चंडीगढ़, सुपरफास्ट - सहारनपुर में दोपहर 3.05 बजे की बजाय से 2 घंटे देरी से पहुंची।
-। 15531- सहरसा-अमृतसर, जन साधाराण एक्सप्रेस - सहारनपुर में पहुंचने का समय सुबह 6.20 बजे का है। लेकिन यह ट्रेन 13 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 14682- जालंधर-न्यू दिल्ली, सुपर एक्सप्रेस- सहारनपुर में सुबह 9.15 बजे की बजाय 5 घंटे देरी से पहुंची।
-। 14712 - श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस - सहारनपुर में दोपहर 12.02 बजे की बजाय 6.30 घंटे देरी से पहुंची।
-। 15210- अमृतसर-सहरसा, जनसेवा एक्सप्रेस- दोपहर एक बजे सहारनपुर पहुंचने वाली यह ट्रेन 6.30 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
---------