{"_id":"5a02012b4f1c1bf3538bbd24","slug":"131510080811-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के बाद ही लापरवाह बने सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के बाद ही लापरवाह बने सफाई कर्मचारी
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद की ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नौ सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर चुके हैं और चार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद भी सफाई कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायतें मिल रही है।
एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन को लेकर गंभीर है। वहीं, जनपद में सफाई कर्मचारी सरकार की योजना पर पानी फेर रहे हैं। पिछले दिनों जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने नौ ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया था। ग्रामीणों ने जानकारी दी थी कि सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आते हैं। इस कारण गांव में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से नौ सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया था। इसके बाद किए गए निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले चार सफाई कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। कार्रवाई के बाद भी सफाई कर्मचारी अपने ड्यूटी को ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायतें विभाग को लगातार मिल रही हैं। विभाग की ओर से जल्द बड़े पैैमाने पर सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए सूची तैयार की जा रही है।
इन पर हो चुुकी है कार्रवाई
सहारनपुर। डीपीआरओ सतीश कुमार लापरवाही बरतने पर ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव रूपड़ी में तैनात सफाई कर्मचारी रईस, रंगैल के रामकुमार, कोलकीकला के आशीष, रविंद्र कुमार, इटावा के कर्ण सिंह, पठेड़ के देशराज, ब्लॉक सरसावा के गांव चौराकलां के ओमबीर, साढ़ौली कदीम के गांव हुसैनपुर मलकपुर के अरविंद कुमार, मुजफ्फराबाद के ग्राम जसमौर के सफाई कर्मचारी सन कुमार को निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले नौ सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका और चार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी