{"_id":"59a3174e4f1c1b56368b48a3","slug":"131503860558-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से सात साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से सात साल के बच्चे की मौत
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर से सात साल के बच्चे की मौत
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव नंदपुर में एक सात वर्षीय बालक की ब्लड कैंसर से मौत हो गई। इसके अतिरिक्त गांव में तीन महिलाएं व एक पुरुष भी कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले वर्षों में इस गांव में 12 से अधिक ग्रामीण कैंसर की चपेट में आ कर अकाल मौत का शिकार बन चुके हैं।
कैंसर से हो रही मौतों से जागे स्वास्थ्य विभाग ने हैंडपंपों की जांच के बाद दूषित जल उगल रहे नलों पर लाल निशान लगवाते हुए उनके पानी को प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन जानलेवा बीमारी का प्रभावी निदान अभी तक नहीं हो सका है।
गांव नंदपुर में अरविंद कुमार का सात वर्षीय बच्चा योगीराज ब्लड कैंसर से पीड़ित था। उसका इलाज दिल्ली के एक हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के चलते दो दिन पूर्व योगराज की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि योगीराज को चार साल से कैंसर था। इससे पहले भी पिछले सालों में दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों की कैंसर से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच के दौरान हैंडपंपों का पानी दूषित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पीने के लिए प्रतिबंधित करते हुए नलों पर लाल रंग का क्रास बनवा दिया था।
विज्ञापन
लेकिन, आज तक गांव में पानी की टंकी का निर्माण नहीं कराया जा सका है। ग्रामीण टंकी निर्माण की मांग करके थक चुके हैं। ऐसे में वे हैंडपंपों से निकल रहा दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
उधर, एसडीएम रामपुर मनिहारान ने बताया कि वे मामले की जांच करा कर गांव में टंकी निर्माण के लिए जल निगम के अधिकारियों को लिखेंगे।