{"_id":"5990a2384f1c1b42638b4581","slug":"131502650936-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की मजबूती के लिए चलेगा सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की मजबूती के लिए चलेगा सदस्यता अभियान
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। सम्राट पृथ्वीराज चौहान युवा महासभा की बैठक में संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
रविवार को फतेहपुर कलां स्थित धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय में आहूत महासभा की बैठक में अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत युवाओं को बड़ी तादाद में संगठन से जोड़ने का काम होगा। उन्होंने कहा कि जब तक युवा वर्ग संगठित होकर एक मंच पर नहीं आएगा, तब तक समाज को पतन की ओर लेकर जा रही बुराईयां खत्म नहीं होगी। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि सदस्यता अभियान के बाद नशाखोरी, जुआखोरी, कन्या भ्रूण हत्या, मृत्युभोज, अशिक्षा आदि बुराईयों के प्रति समाज को जागरूक करने का अभियान छेड़ा जाएगा, जिसके लिए युवाओं को कई ग्रुप में बांटा जाएगा और गांव दर गांव लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मोतीराम चौहान और संचालन अनुज चौहान ने किया। बैठक में प्रेम प्रधान, शुभम चौहान बुंदेला, अंकित चौहान, मुकुल चौहान, अमित चौहान, दीपक चौहान आदि रहे।