{"_id":"597a3a604f1c1bba188b4636","slug":"131501182560-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान और मकान में आग से सात लाख का समान स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान और मकान में आग से सात लाख का समान स्वाहा
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान और मकान में आग से सात लाख का समान स्वाहा
चिलकाना (सहारनपुर)। किराने की दुकान के गोदाम तथा मकान में आग लगने से करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि दुकान की तीसरी मंजिल पर आग में फंसे दो बच्चों तथा एक महिला को लोगों ने सीढ़ी तथा रस्सों के सहारे बचाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव पठेड़ में बस स्टैंड के पास इस्लाम पुत्र जरीफ की किराने की दुकान है। दुकान की ऊपरी मंजिल पर गोदाम है तथा तीसरी मंजिल पर परिवार के रहने के लिए एक कमरा तथा रसोई है। बुधवार की रात करीब नौ बजे इस्लाम दुकान बंद करके नमाज पढ़ने गया था। उसी समय परिजनों ने दूसरी मंजिल पर स्थित गोदाम से धुआं उठता देखा, तो शोर मचा दिया। लोगों ने इस्लाम को भी मस्जिद से बुला लिया। देखते ही देखते गोदाम में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने दुकान की ऊपरी मंजिल पर आग में फंसे इस्लाम के दो बच्चों तथा पत्नी को सीढ़ी तथा रस्सों के सहारे नीचे उतारा। आग ने धीरे-धीरे ऊपरी मंजिल पर स्थित रसोई तथा घर में रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम तथा घर में जाने का रास्ता दुकान में बने जीने से ही जाता है। इसलिए ऊपरी पहुंचना कठिन हो रहा था। लोगों ने पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले लोगों ने टैंकरों से पानी डालकर आग बुझानी चाही, लेकिन आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार आग से गोदाम में रखा छह लाख रुपये के किराने के सामान घी, तेल, चीनी, साबुन, चावल आदि तथा घर में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जिसमें अलमारी, फ्रीज एलसीडी, कपडे़ आदि कीमती घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से मकान तथा दुकान की दीवारों तथा छत में दरारें पड़ गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।