फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विकास प्राधिकरण

विकास प्राधिकरण

Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण
विकास प्राधिकरण की टीम ने हटवाया महाराजा पैलेस का अतिक्रमण
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण और लोकनिर्माण विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस बैंक्वेट हॉल द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया। इसे हटवाने को लेकर पीडब्लूडी ने विकास प्राधिकरण को एक पत्र भेजा था।

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित महाराजा बैक्वेट हॉल के मालिकों द्वारा पीडब्लूडी की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को महाबली की सहायता से हटवाया गया। विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बैक्वेट हॉल के स्वामी ने सड़क के एरिया को भी पक्का कर रखा था। यह जमीन लोकनिर्माण विभाग की है। इस अतिक्रमण को हटवाने को लेकर लोकनिर्माण विभाग ने विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा था। इस पर दोनों विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से इस अतिक्रमण को महाबली की सहायता से हटा दिया है। इस दौरान लोकनिर्माण विभाग के एसई अतुल रायजादा, इंजीनियर गौरव, मनोज पाल और विकास प्राधिकरण की ओर से सहायक अभियंता अनिल कुमार माथुर और कृपाल सिंह, अवर अभियंता पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed