फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   13 new cow shelters will be built in the district

जिले में बनेंगे 13 नए गोवंश आश्रय स्थल

Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
13 new cow shelters will be built in the district
सहारनपुर। गोवंश सड़कों पर न घूमें, इसके लिए जिले की पांच तहसील क्षेत्र में 13 स्थानों पर नए गोवंश आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। इसे लेकर पशुपालन विभाग ने सर्वे कराकर जगह चिह्नित कर ली है। इन गोवंश आश्रय स्थलों को मनरेगा के तहत विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में दो साल पहले प्रत्येक विकास खंड स्तर पर 11 गोवंश आश्रय स्थल बनाए गए थे। इनके साथ ही शहर में नगर निगम की ओर से गोवंश आश्रय स्थल विकसित किया गया था। इन गोवंश आश्रय स्थलों में वर्तमान में 1586 गोवंश हैं। ये क्षमता से अधिक हैं। इनमें अन्य गोवंश रखने के लिए जगह नहीं बची है। इसके मद्देनजर शासन के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग ने 13 नए गोवंश आश्रय स्थल बनाने का खाका तैयार किया है। इसे लेकर जनपद की पांचों तहसील क्षेत्रों के 13 ग्राम पंचायतों में जगह चिह्नित की गई हैं। जल्द मनरेगा के तहत निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

यहां बनेंगे गो-आश्रय स्थल
तहसील नकुड़ क्षेत्र के ग्राम काजीपुरा, ढोलामाजरा, ढायकी, मानपुर, रामपुर मनिहारान क्षेत्र में गांव जड़ौदापांडा, अंबेहटा चांद, तहसील सदर के गांव कांकरकुई, नल्हेड़ा, बेगमपुर, देवबंद क्षेत्र के गांव खजूरी, धर्मपुर गुर्जर, बेहट तहसील के गांव कांसेेपुर में गोवंश आश्रय स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
गोवंश आश्रय स्थलों में गोवंश की सर्दी और गर्मी से बचाव की व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर पंखे भी लगाए जाएंगे। सर्दी में तिरपाल से गोवंश स्थल को ढका जाएगा। सफाई के लिए एक गोवंश आश्रय स्थल में दो से तीन कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनके अतिरिक्त देखरेख के लिए अलग पांच से छह कर्मचारियों को जिम्मेदारी रहेगी। प्रत्येक माह पशु चिकित्सकों की टीम गोवंश के स्वास्थ्य की जांचकर दवा भी देगी।

वर्जन
13 नए गोवंश आश्रय स्थल बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं। शासन के निर्देशानुसार जल्द कार्य शुरू होगा। विभाग की ओर से पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। - राजीव सक्सेना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed