फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   13 murders and 23 rapes every day in UP: Amit Shah

यूपी में हर दिन 13 हत्याएं और 23 बलात्कार : अमित शाह

Tue, 14 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
13 murders and 23 rapes every day in UP: Amit Shah
सहारनपुर रैली में अभिवादन स्वीकार करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विकास में नहीं अपराधों में नंबर वन बना दिया गया है। केंद्र में हर 15 दिन में नई योजना बन रही है, लेकिन यूपी में चाचा-भतीजा मिलकर योजनाओं को खा गए। सपा और बसपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


अमित शाह सोमवार को नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मसिंह सैनी के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में बिजली नहीं, अस्पताल की व्यवस्था नहीं, सुरक्षा नहीं, युवाओं को रोजगार नहीं, गन्ने का समय से भुगतान नहीं, सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था नहीं, धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


कुछ नहीं हो पा रहा। कुछ हुआ है तो वह है हत्याएं एवं बलात्कार। यूपी में हर दिन 13 हत्याएं और 23 बलात्कार हो रहे हैं। चोरी, डकैती, अपहरण, लूट, फिरौती, रंगदारी जैसे अपराधों में यूपी नंबर वन बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहारनपुर के लोगों के सहयोग से बनी केंद्र सरकार हर 15 दिन में नई योजना बनाती है। अब तक 93 योजनाएं बन चुकीं हैं, लेकिन यूपी में सपा सरकार नीचे तक पहुंचने ही नहीं देती।


उन्होंने चुनावी घोषणाओं में किसानों का ऋण माफ करने, लोन शून्य प्रतिशत पर दिए जाने, एक जीबी इंटरनेट समेत लैपटॉप दिए जाने, रोजगार में इंटरव्यू समाप्त करने समेत अनेक घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed