{"_id":"62701bb0005a122daf73efc6","slug":"12th-students-got-entangled-in-hindi-questions-saharanpur-news-mrt586988933","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दी के प्रश्नों में उलझ गए 12वीं के कईं परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दी के प्रश्नों में उलझ गए 12वीं के कईं परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सीबीएसई की टर्म-2 की परीक्षाओं में सोमवार को 12वीं की हिंदी (आधार) विषय की परीक्षा हुई। 40 नंबर के प्रश्नपत्र के कुछ सवालों में परीक्षार्थी उलझ गए। ज्यादातर सवाल दो से तीन नंबर के थे। इन नंबरों के लिए पूरा पेज लिखने में परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जनपद में कुल 26 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर करीब 12 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सोमवार को 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर में मात्र नौ परीक्षार्थियों की परीक्षा थी, जिनके लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। महानगर में सेंट मेरीज एकेडमी में 80 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में भी संख्या ठीक थी। इसके अलावा देहात के केंद्रों पर भी 80 से 150 तक संख्या रही। परीक्षा के लिए जिले भर में 1459 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1445 ने परीक्षा दी, जबकि 14 गैरहाजिर रहे। 40 नंबर के हिंदी विषय के प्रश्न पत्र में कुल सात सवाल पूछे गए थे। जिनमें से कुछ सवालों पर परीक्षार्थी चकरा गए। हालांकि ज्यादातर ने प्रश्न पत्र को आसान ही बताया।
परीक्षार्थियों की बात
-खुशी त्यागी ने बताया कि प्रश्न पत्र दो खंडों में आया। दोनों खंड 20-20 नंबर के रहे। प्रश्न पत्र कुछ परीक्षार्थियों के लिए मुश्किल भरा था, लेकिन मुझे आसान लगा। जिसकी प्रमुख वजह प्रश्न पत्र का छोटा होना रहा।
विज्ञापन
-खुशी शर्मा ने बताया कि पांच नंबर का लेख लिखना बेहद आसान रहा, जो कम से कम 150 शब्दों में लिखना था। बैंक प्रबंधक को पत्र लिखने का सवाल भी आसान रहा, जिसके लिए भी पांच अंक निर्धारित किए गए थे।
-प्रथम अरोड़ा ने बताया कि मात्र सात सवालों को हल करने में दो घंटे का समय अधिक नजर आया। सभी सवाल आसान रहे। यह अलग बात है कि प्रश्नों के नंबर के हिसाब से उत्तर बड़े लिखने थे।
-अनूप ने बताया कि प्रश्न पत्र का पहला खंड जो 20 नंबर का था वह पूरा लेख, पत्र, कहानी को नाटक में रूपांतरित करने और फीचर आदि पर आधारित था। दूसरे खंड को भी हल करने में परेशानी नहीं हुई।

अनूप- फोटो : SAHARANPUR

खुशी त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

खुशी शर्मा- फोटो : SAHARANPUR