फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गर्मी ने छुड़ाए पसीने, लू के थपेड़ों ने सताया

गर्मी ने छुड़ाए पसीने, लू के थपेड़ों ने सताया

Mon, 13 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने छुड़ाए पसीने, लू के थपेड़ों ने सताया
सहारनपुर। मौसम दिन-प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। सोमवार को गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए थे तो लू थपेड़ों ने भी सितम ढहाया। दोपहर के समय सड़कें और बाजार खाली नजर आए तो गर्मी में रोजेदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रात:काल आसमान पर हल्के बादल थे, जिस कारण सुबह हवा ठंडी चली, लेकिन दस बजे के तेज धूप के साथ लू चली। इस कारण लोग अपने घरों मुंह और हाथ ढककर ही घर से बाहर निकले। धूल के गुबार की वजह से भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग दोपहर में अपने घरों में ही रहने को मजबूर हो गए, जो लोग घर से निकले वह चेहरा ढककर और छाता लेकर ही निकले।
विज्ञापन

रोजेदारों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
सहारनपुर। रोजेदारों को भी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन ही रोजेदारों को घर से बाहर निकल रहे हैं। शाम पांच बजे के बाद ही बाजारों में रोजेदार इफ्तारी और सहरी का सामान खरीदते हुए नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान तेजी से बढ़ेगा और लू भी चलेगी। गर्मी से अभी निजात मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी नहर पर नहाने पहुंच रहे युवा, बना है खतरा
सहारनपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के युवा अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर और मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर पर नहाने पहुंच रहे हैं। सुबह से ही नहरों पर युवाओं की भीड़ जुट जाती है, जो देर शाम तक रहती है। ऐसे में नहर में डूबने का भी खतरा है। क्योंकि, अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर पर नहाते समय हर वर्ष कुंड में फंसकर औसतन चार जान चली जाती है। इस जगह पर कई बार हादसे हो चुके है। पुलिस-प्रशासन द्वारा दो वर्ष पहले नहर पर नहाने के लिए रोक भी लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद युवा नहाने पहुंचते हैं। एक बार यहां पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे, लेकिन अब पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed