फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर के महताब को इंटर में मिला जिले में दूसरा स्थान

जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर के महताब को इंटर में मिला जिले में दूसरा स्थान

Sun, 28 Apr 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर के महताब को इंटर में मिला जिले में दूसरा स्थान
गंगोह (सहारनपुर)। श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर के इंटर के छात्र महताब अली ने जिले में दूसरा जबकि अर्जुन कुमार ने जिले में आठवां स्थान प्राप्त कर परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवांवित किया है। प्रधानाचार्य मुकेश गर्ग ने हर्ष के साथ उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय का इंटर का परीक्षाफल 99.44 जबकि हाई स्कूल का शत प्रतिशत रहा है। इंटर में महताब ने 432 अंक के साथ प्रथम, अर्जुन ने 418 अंक लेकर द्वितीय जबकि अमन ने 401 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। हाई स्कूल में आर्यवृत्त तंवर ने 521 अंक लेकर प्रथम, दीपक ने 506 अंक लेकर द्वतीय, छवि सैनी ने 502 अंक लेकर तृतीय, अन्नू सैनी ने 500 अंक लेकर चतुर्थ और असजद ने 497 अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। प्रबंध समिति अध्यक्ष राकेश तायल, प्रबंधक नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता, विकास मित्तल, प्रवीण तायल, मेघगोपाल गोयल आदि ने मेधावी बच्चों और अध्यापकगणों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज में राशि वर्मा ने 80 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का इंटर का परीक्षाफल 95 प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में राशि वर्मा ने 80 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, शिखा सैनी एवं शीतल सैनी ने 78.2 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान जबकि अजय कुमार ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य वर्ग में शिवम सिंह 70.2 प्रतिशत, अलका देशवाल 67 प्रतिशत तथा प्रीति देशवाल 65.4 प्रतिशत के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। हाई स्कूल का परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा। शोयेब 78.5 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर, नीशू 77.33 पाकर द्वितीय एवं बिलाल एवं तन्नू 74 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष प्रदीप तायल, प्रबंधक ईश्वर गोयल के अलावा प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार और उपप्रधानाचार्या सुमन मेहता ने शुभकामनाएं दी। गांव महंगी स्थित गुरूनानक कन्या इंटर कालेज का इंटर का परीक्षाफल शत प्रतिशत जबकि हाईस्कूल का 98 प्रतिशत रहा है। इंटर में प्रभजोत कौर ने 410 अंक प्राप्त कर प्रथम, प्राची धीमान ने 396 अंक लेकर द्वितीय एवं तन्नू ने 374 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में तनीषा सैनी ने 516 अंक लेकर प्रथम, तन्नू ने 491 अंक लेकर द्वितीय और स्वाति रानी ने 469 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। डायरेक्टर मेघराज सैनी, सरदार अनूप सिंह, रामकुमार वर्मा और प्रधानाचार्या कुसुमलता चौधरी ने शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed