{"_id":"5c57321ebdec2273a3396e9e","slug":"121549218334-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ शिक्षक संघ का चुनाव, यथावत रहेगी कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ शिक्षक संघ का चुनाव, यथावत रहेगी कार्यकारिणी
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जिला, तहसील और ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को एसएएम इंटर कॉलेज में होना था। मगर तमाम शाखा मंत्रियों और जिला प्रतिनिधियों ने गत वर्ष चुने गए पदाधिकारियों में भरोसा व्यक्त करते हुए कार्यकारिणियों को यथावत रखने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। चुनाव अधिकारी रहे बागपत के जिला मंत्री विरेंद्र सिंह ने निर्णय पर अपनी मुहर लगाई।
जिला कार्यकारिणी में वीके अग्रवाल, अभ्भन सिंह चौहान और राजेश्वर बंधु संयुक्त रूप से जिला संरक्षक रहेंगे, जबकि नेत्रपाल सिंह चौहान जिलाध्यक्ष बने रहेंगे। रविंद्र पंवार जिला संयोजक तथा सुषमा राजपूत जिला महिला उपाध्यक्ष रहेंगी। उपाध्यक्ष डॉ. सुशील पुंडीर, ऋषिपाल सिंह, जेपी त्यागी, डॉ. सादाराम, दिनेश गुप्ता, गौरव मिश्रा, शिवनंदन, सुरेश पंवार, डॉ. राजकुमार रहेंगे। अनिल शर्मा जिला मंत्री, इंदु रानी संयुक्त मंत्री महिला, डॉ. बृजमोहन द्विवेदी जिला संगठन मंत्री, राजेश यादव जिला प्रेस प्रवक्ता रहेंगे। संयुक्त मंत्री पद पर बीरबल सिंह, महेंद्रपाल सिंह, राजेश त्यागी, विकास गुप्ता, सुशील सैनी, रामबीर सिंह, राकेश सिंह, सुनील कुमार पंकज जैन, जसवीर सिंह, जगमाल सिंह रहेंगे। जवाहर सिंह यादव कोषाध्यक्ष तथा मोहिद अली खान आय और व्यय निरीक्षक रहेंगे। इनके अलावा 42 लोगों को सदस्य रखा गया है। पांचों तहसील और सभी 11 ब्लॉकों के अध्यक्षों को भी यथावत रखा गया है।