{"_id":"5c12adfd42c7925d486f6862","slug":"121544728061-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में नहीं लगे हैं वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में नहीं लगे हैं वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट के अभाव में नहीं लगे हैं वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के अनेक केंद्रों पर बार-बार कहने के बावजूद भी वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी नहीं लग सके हैं। इसकी प्रमुख वजह विद्यालयों के पास इसके लिए बजट नहीं होना है। डीआईओएस ने फिर से निर्देश जारी करते हुए दिसंबर माह में वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी लगवा लेने को कहा है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार परिषद ने सीसीटीवी के साथ वायस रिकॉर्डर भी लगाने के निर्देश दिए हैं। सहारनपुर में इस बार परीक्षा के लिए 89 केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने परीक्षा केंद्र निर्धारित करते ही केंद्र व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यों को अपने यहां वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए थे। मगर अभी तक भी अनेक विद्यालय अभी तक ऐसा नहीं कर सके हैं। केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि उनके पास वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी लगवाने के लिए अलग से बजट नहीं है। उधर, डीआईओएस का कहना है कि विद्यालय किसी भी मद से पैसा निकालकर वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी लगवा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब बहुत कम ही विद्यालय बचे हैं जहां वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी नहीं लग सका है। उम्मीद जताई कि दो से चार दिन में सभी केंद्रों में सिस्टम लग जाएंगे।
एक कक्ष पर पांच हजार रुपये का खर्च
नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में 15 कक्षों में दो-दो वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी लगवाए गए हैं। प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक कक्ष पर पांच हजार रुपये और 15 कक्षों पर 75 हजार रुपये की लागत आई है। यदि किसी विद्यालय में 15 या 20 कक्षों में वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी लगाए जाने हैं तो 75 हजार से एक लाख रुपये का खर्च आ रहा है। इसके अलावा एलईडी और अन्य उपकरण अलग से हैं।