{"_id":"5bf3115ebdec2269c33c6554","slug":"121542656350-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र स्थापित नहीं करने वाली शुगर मिलों पर गन्ना विभाग हुआ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र स्थापित नहीं करने वाली शुगर मिलों पर गन्ना विभाग हुआ सख्त
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रय केंद्र स्थापित नहीं करने पर गन्ना विभाग हुआ सख्त
सहारनपुर। आवंटन के बावजूद गन्ना क्रय केंद्र स्थापित नहीं करने वाली शुगर मिलों पर गन्ना विभाग ने नजरें टेढी कर ली हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने सहायक चीनी आयुक्त को पत्र लिखकर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों के स्थापित नहीं होने पर संबंधित किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने सहायक चीनी आयुक्त को आवंटन के बाद भी क्रय केंद्र स्थापित नहीं करने पर संबंधित शुगर मिलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि शुगर मिलों ने कुछ क्रय केंद्रों को अभी तक स्थापित नहीं किया है जबकि उनका आवंटन गन्ना सुरक्षण आदेश में हो चुका है। इनमें शेरमऊ शुगर मिल शके कुंडाकला, नया शहर- रायपुर, मिर्जापुर पोल, नारायणपुर, सढौली द्वितीय, दतौली रांघड़, सरकडी खुमार, शेखपुरा, पठेड प्रथम, गांगनौली के भांकला प्रथम, छिदबना, जंधेडा प्रथम, दाउदपुरा प्रथम, घसौती, नौनौता के जेहरा ए, नंदपुर ए, सरसावा का बैंगनी और देवबंद का इस्माईलपुर क्रय केंद्र शामिल हैं।