{"_id":"5ba7e1b6867a557f032ad0cf","slug":"121537728950-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति घोटाले पर सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति घोटाले पर सीएम को भेजा ज्ञापन
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक पंकज भैय्या के नेतृत्व में छात्रों ने उत्तराखंड के सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन बिहारीगढ़ एसएसआई को सौंपकर सहारनपुर के कालेजों में हुए छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पंकज भैय्या ने कहा कि यूपी के सहारनपुर के कालेजों में उत्तराखंड के छात्रों का फर्जी एडमिशन देकर 100 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने छात्रवृत्ति घोटाले पर एसआईटी का गठन भी किया। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। पंकज भैय्या ने बताया कि संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल 26 सितंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर इस घोटाले से उन्हें अवगत कराएगा। बताया कि सत्र 2012-13 से लेकर 2014-15 के बीच जिले के कई निजी कालेजों ने मिलकर घोटाले को अंजाम दिया था। इसमें हरिद्वार, देहरादून के छात्रों का इन कालेजों में आईटीआई, पॉलिटेक्नीक, बीटेक में दाखिला दिखाकर कॉलेजों ने समाज कल्याण की करोडों रुपये की छात्रवृत्ति को हड़प लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नितेश काम्बोज, विनय औरंगाबाद, देवदत्त सैनी, नितेश काम्बोज, रजत बजरंगी, लक्ष्य कुमार, गौरव कांबोज, विशांत, प्रदीप राजपूत, मुकुल धीमान, मुकेश कश्यप, अंकुर सैनी, जोनी सैनी, रवि कुमार आदि रहे।