{"_id":"5b86f73b42c79246675319ac","slug":"121535571771-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिडवी शुगर मिल चलवाने के लिए किसानों ने किया कलक्ट्रेट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिडवी शुगर मिल चलवाने के लिए किसानों ने किया कलक्ट्रेट पर हंगामा
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिडवी मिल चलवाने के लिए कलक्ट्रेट में हंगामा
सहारनपुर। बिडवी शुगर मिल प्रबंधन पर किसानों को गुमराह कर बिड़वी शुगर मिल न चलाने पर किसानों ने कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। किसानों ने मिल चलाने और मिल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर कराने की मांग की।
बुधवार को किसान हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम की गाड़ी के सामने बैठकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि कई वर्षों से बंद पड़ी बिडवी शुगर मिल को चलाने के लिए मिल प्रबंधन ने जिला प्रशासन को मिल चलाने संबंध पत्र देकर 16 जुलाई 2017 को शुगर मिल में हवन पूजन कराकर रिपेयरिंग का कार्य शुरू करा दिया था। मिल क्षेत्र में पांच हजार हेक्टेयर गन्ना बुवाई का लक्ष्य रखा गया था। प्रबंध तंत्र द्वारा गांवों में गोष्ठी कराकर किसानों को गन्ना बुवाई के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद किसानों ने 5200 हेक्टेयर रकबे में गन्ना बुवाई कर दी। 22 मई 2018 को अंबेहटा में पहुंचे मुख्यमंत्री ने भी किसानों को इसी सत्र में मिल चलाने का आश्वासन दिया था और किसानों का कई दिनों से चल रहे धरने का समाप्त कराया था। लेकिन अब मिल प्रबंधन ने मिल न चलाने संबंधी पत्र जिला प्रशासन को देकर किसानों के साथ छल किया है। इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
किसानों के प्रदर्शन को देख डीएम ने पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए बुलाया। लेकिन किसान भड़क उठे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू की दी। इस पर डीएम और सांसद ने किसानों के पास पहुंचकर वार्ता की और उनकी समस्या को शासन तक भेजकर एक सप्ताह में समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में मिल को चलाने संबंधी निर्णय नहीं लिया तो किसान आंदोलन शुरू करेंगे। किसान हर हाल में बिड़वी शुगर मिल चलवाकर रहेंगे। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, बिट्टू लंबरदार, अनूप सिंह, अमर सिंह प्रधान, नाथीराम, कल्याण सिंह, विश्वजीत, सुदेश उज्ज्वल, अभिषेक, अनिल, मांगेेेराम, सुधीर, अंकुश, प्रदीप, बिजेंद्र, पप्पू प्रधान, संजय, सुमित, अरुण, सुरेश, धर्मवीर प्रधान, सुभाष, शिवचरण, अभिजीत, धर्मपाल सैनी, धनवीर, मुर्तजा, अनीश, सीटू, जोगेंद्र, धूप सिंह, डाक्टर सेठपाल, मदन, भंवर सिंह, पंडित ओमकार, पीतम, आजाद, मदनपाल, जतिन, पंकज उमरी, विश्व मदनूकी, अतुल फंदपुरी शामिल रहे।