फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हॉकी में सर सैयद मेमोरियल स्कूल की टीम विजेता बनी

हॉकी में सर सैयद मेमोरियल स्कूल की टीम विजेता बनी

Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
हॉकी में सर सैयद मेमोरियल स्कूल की टीम विजेता बनी
हॉकी में सर सैयद मेमोरियल स्कूल की टीम विजेता बनी
विज्ञापन

सहारनपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में सर सैयद मेमोरियल हाई स्कूल की टीम विजेता रही, जबकि आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की टीम उप विजेता रही।
फाइनल मुकाबले में सर सैयद मेमोरियल हाई स्कूल की टीम ने आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 5-1 के अंतर से हराकर विजय प्राप्त की। इसमें रुपेश कुमार ने तीन गोल दिए। रिशु और रिषभ का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया रहे। उन्होंने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने से पहले मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। खिलाड़ियों को मेजर ध्यान चंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, शारिक हुसैन, फुरकान अहमद, अशोक कुमार, निखिल कुमार, बबलू कुमार, रजत चौधरी, शालिनी रावत, विनय रॉय, पुष्कर सिंह, प्रवीण कुमार, अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कबड्डी के मंडलीय ट्रायल में जुटे खिलाड़ी
सहारनपुर। प्रदेशीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 31 अगस्त से दो सितंबर तक सीतापुर में होगी। प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन कर लिया गया है। बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आर्यन, जयवीर चौधरी, निखिल, विशु, सागर, मयंक, बिट्टू, शुभम, गुरमीत, अभिषेक, अभिनव मेहरवाल, विनय का चयन किया गया। आर्यन, वरदान, जयंत और अभय को आरक्षित खिलाड़ियों में जगह मिली है। ट्रायल के दौरान सुनील कुमार, ईश्वरपाल सिंह, अनिल कुमार, मनोज कुमार, गुरुवेश, पंकज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed