{"_id":"5b859bc542c7924639037c0c","slug":"121535482821-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, हंगामा
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। गांव लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण मान गए। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव जंधेड़ा निवासी 28 वर्षीय आदेश पुत्र मांगेराम मंगलवार शाम अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। प्रभा गार्डन के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई और वह सड़क पर जा गिरा। इसी बीच एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक बाइक सहित फरार हो गया। जबकि ट्रैक्टर-ट्राली का चालक भी ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजन एवं अन्य ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को अस्पताल से उठाकर सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण मान गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता मांगेराम ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। मृतक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।