फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पदयात्रा को अनुमति नहीं, आप कार्यकर्ता अडे

पदयात्रा को अनुमति नहीं, आप कार्यकर्ता अडे

Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पदयात्रा को अनुमति नहीं, आप कार्यकर्ता अडे
सहारनपुर। आम आदमी पार्टी की बुधवार को शुरू होने वाली पदयात्रा को प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण टकराव के आसार बन गए हैं। पार्टी सांसद संजय सिंह ने खुले तौर पर कहा कि पदयात्रा शुरू होगी, यदि डीएम और एसएसपी में दम है तो उन्हें गिरफ्तार करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पदयात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन सरकार उसे भी छीनना चाहती है। आम आदमी पार्टी की पदयात्रा को अनुमति न देना इसी का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अनुमति दे ना दे, पदयात्रा शुरू होकर रहेगी। यदि पदयात्रा को रोका गया तो कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने से भी पीछे नहीं रहेंगे। राष्ट्रीय परिषद सदस्य योगेश दहिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में विकास को नए आयाम दिए हैं। भाजपा राज में प्रदेश में जहां अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है वहीं विकास कार्य भी पूरी तरह ठप हो गए हैं। समाज में वैमनस्य का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले मानसी ग्रुप से जुडे़ कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार पर चोट की। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन

----------
शहीदे आजम के परिवार से मिले आप नेता
सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के नेता मंगलवार को शहीदे आजम भगत सिंह के परिवार से मिले। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले उन्होंने शहीदे आजम के भतीजे किरणजीत सिंह संधू सहित अन्य परिजनों ने वार्ता की। वे दिल्ली से सीधे उनके घर पहुंचकर उनके परिवार का हाल जाना और अन्य विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सांसद संजय सिंह, विधायक सोमनाथ भारती एवं अलका लांबा, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य योगेश दहिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पदयात्रा की अनुमति नहीं
सिटी मजिस्ट्रेट शेरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी की पदयात्रा को अनुमति नहीं दी गई है। इसकी सूचना संबंधित थाने को भी दे दी गई है। जनपद में धारा 144 लागू है, इसलिए पदयात्रा निकाली गई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed