{"_id":"5b4b93f94f1c1b3b748b4f5b","slug":"121531679737-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर नंबर प्लेट लगाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर नंबर प्लेट लगाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। गांवों में मकान पर नंबर प्लेट के नाम पर अवैध वसूली से ग्रामीणों में रोष है। प्लेट लगाने वाले कर्मचारी ग्रामीणों से मनमानी फीस वसूल कर रहे हैं।
विकास खंड साढ़ौली कदीम की पंचायतों में आजकल मकान पर नंबर प्लेट लगाने का कार्य चल रहा है। प्लेट लगाने वाले कर्मचारी ग्रामीणों से तीस से साठ रुपये तक वसूल रहे हैं, जो ग्रामीण शुल्क की रसीद की मांग करते हैं। उन्हीं से केवल तीस रुपये लिए जा रहे है। बाकी से साठ रुपये वसूल किए जा रहे हैं। गांवों की अधिकतर लोग रसीद नहीं मांगते हैं। ऐसे में कर्मचारी मनमाना शुल्क वसूल कर रहे हैं। उधर, बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि ज्यादा शुल्क वसूलने की बात गंभीर है। जांच कर जिला विकास अधिकारी को इस बारे में अवगत कराया जाएगा। उन्हीं के स्तर से उक्त व्यक्ति को मकान पर नंबर प्लेट लगाने के आदेश दिए गए हैं।