{"_id":"5b4a4d6f4f1c1b3b5a8b4bbb","slug":"121531596143-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल फेल होने पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल फेल होने पर खड़ी रही ट्रेन
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिग्नल फेल होने पर आधा घंटा बीच फाटक पर खड़ी रही ट्रेन
नानौता। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर सिग्नल फेल होने के चलते दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब आधा घंटा बीच फाटक पर खड़ी रही। इसके चलते देवबंद-गंगोह मार्ग दोनों ओर लंबा जाम देखने का मिला।
शनिवार अपराह्न 3:22 बजे सहारनपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली 74024 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन जैसे ही नानौता के फाटक संख्या 117 पर पहुंची तो आगे का सिग्नल न मिलने के चलते वहीं रुक गई। इसके बाद प्वाइंट मैन ने रुकी ट्रेन के पास पहुंचकर ड्राइवर को पूरा मामला बताया और अपने साथ ट्रेन को करीब 3:40 बजे आगे के लिए रवाना कराया। इसके बाद रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा एसएनटी टीम को बुलवाकर सिग्नल ठीक करवाया गया। उधर, रेलवे फाटक पर करीब आधा घंटा तक ट्रेन खडे़ रहने से गंगोह-देवबंद मार्ग पर करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम देखने को मिला। इसके चलते वाहनों में बैठे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रेलवे गेटमैन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सिग्नल फेल होने के चलते करीब आधा घंटा गाड़ी खड़ी रही।